रेप करने में हुआ नाकाम तो महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला…

नेपाली मूल की महिला अमानवीयता की हद पार करने वाली शर्मनाक घटना का शिकार हुई है। एक वहशी ने महिला के साथ यौनाचार करने का प्रयास किया और विफल रहने पर उसके प्राइवेट पार्ट में एक फीट लंबा बेलन डाल दिया, जिससे उसकी आंत फट गई। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।महिला के प्राइवेट पार्ट

नेपाली मूल की 38 वर्षीय महिला मजदूरी करती है। वह जज फार्म में पति के साथ झोपड़ी में रह रही थी। सोमवार को गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। वह पेट में असहनीय पीड़ा से कराह रही थी। उसे सर्जरी विभाग में एडमिट किया गया, जहां डॉ. केएस शाही ने मरीज को देखा, तो दंग रह गए। मरीज के पेट के एक्स-रे में एक फीट लंबा बेलन दिख रहा था।

यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला ने घटना की रिपोर्ट नहीं की है इसलिए मामला दबा रहा। मामला सुर्खियों में आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अस्पताल ने मेडिको लीगल केस के लिए सूचना पुलिस को सौंप दी थी, लेकिन इतने समय तक पुलिस ने भी जानकारी करना तक उचित नहीं समझा। डॉ. के अनुसार महिला यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। उसके उपचार में पूरी सावधानी बरती जा रही है।

संदिग्ध घटना के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं

अस्पताल में चर्चा है कि घटना के दिन महिला अपने पति के साथ ही थी। पति के अनुसार वह बाहर शौच को गई थी। थोड़ी देर बाद वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर बाहर गया तो वह दर्द से तड़प रही थी। उसे वह तत्काल अस्पताल लेकर आया, जहां उसे पत्नी के पेट में बेलन होने की बात पता चली।

Back to top button