महिला कांस्टेबल के सामने निर्वस्त्र होने वाले सिपाही को मिली जमानत…

महिला कांस्टेबल के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में मुंबई पुलिस के एक कांस्टेबल को रविवार को गिरफ्तार किया गया था जिसे अब जमानत मिल गयी है। गौरतलब है कि मुंबई के कुर्ला ईस्ट में एक पुलिस कांस्टेबल पर आरोप है कि वह महिला कांस्टेबल के सामने निर्वस्त्र हो गया था। दोनों पुलिस के  लिए अधिकृत रिहायशी इलाके में रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हरिश्चंद्र भीखा लहाने (41) के सामने रहने वाली महिला ने बताया कि शनिवार को रात 11 बजे जब वह अपनी बालकनी में खड़ी थी उसी समय उसके सामने के मकान में रहने वाले आरोपी ने उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए। 

तभी सामने खड़ी महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया और आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Back to top button