महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को पीटा और वर्दी भी फाड़ दी

अम्बाला। अंबाला में सोमवार को बिजली चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमले की खबर है। हमले के बाद रेडिंग पार्टी को चोटें आई, जिसके बाद भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही रेड के दौरान की जा रही वीडियोग्राफी में सामने आया है है कि लोग पुलिस वालों की डंडों से पिटाई कर रहे थे। हालांकि फिलहाल पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है।
महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को पीटा और वर्दी भी फाड़ दी
यह है पूरा घटनाक्रम…
– क्राॅस रोड नंबर 12 के एसडीओ विकासदीप शर्मा ने बताया कि रेडिंग पार्टी ने सुबह कैंट में कई ठिकानों पर रेड की। इसी दौरान शिवपुरी काॅलोनी के एक मकान पर भी रेड की गई, जिसके बारे में बार-बार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी।

ये भी पढ़े: कामचोर कर्मचारियों को नोटिस देकर जबरन की जाएगी नौकरी से छुट्टी

– जब टीम वहां पहुंची आैर संबंधित मकान में रह रहे लोगों को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी तो वो रेडिंग पार्टी पर टूट पड़े। इस मारपीट में उन्होंने कस्सी भी फेंककर मारी। वहीं पुलिस के भी कई कर्मचारी घायल हुए हैं।
– बिजली चोरी की वीडियोग्राफी के दौरान सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग पुलिस वालों को डंडों से पीट रहे हैं।
– मारपीट में घायल हुए बिजली निगम में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम की टीम के साथ रेड करने के लिए गए थे। वहां हुई मारपीट में वह, एएसआई बलविंदर सिंह, बिजली निगम के जेई एमएम पांडेय, असिस्टेंट लाइनमैन तिलक, रोहित, कपिल, विकास और सतीश को भी चोटें आई हैं। इसी दौरान एएसआई बलविंदर सिंह की वर्दी भी फट गई है।

 
एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज
– मामले की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष खुद करधान चौकी पहुंचे। बिजली निगम की यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता देवी प्रसाद भटट समेत 12 क्राॅस रोड सब स्टेशन के प्रधान रूपेश शर्मा, बब्याल सब डिवीजन प्रधान हरजिंदर, क्वालिटी सब स्टेशन प्रधान शेर सिंह, केसरी यूनिट प्रधान सुरेंद्र व बराड़ा प्रधान रुल्दा राम भी मौके पर पहुंच गए।
– एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 6 लोगों पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Back to top button