महिलाओं को एक साल में गर्भवती होने की गारंटी देने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

नागपंचमी पर खुद को पत्नी को साथ दूध से नहलाता और नृत्य करवाता
सुलतानपुर। गांव में पहुंचे एक तांत्रिक ने महिलाओं को एक साल में गर्भवती होने की गारन्टी के साथ तंत्र-मं़त्र शुरू किया। खुद को पत्नी के साथ दूध से नहलवाता और जमकर नृत्य करवा रहा था। उसके इस ढोंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
गिरफ्तार तांत्रिक और उसकी पत्नीबल्दीराय थाना क्षेत्र के देवरा गांव में शनिवार को नागपंचमी के अवसर पर एक तांत्रिक तेज बहादुर उर्फ चम्मकलाल पहुंचा और उसने महिलाओं को पुत्र प्राप्ति के लिए पूजा करने का झासा दिया।
एक साल में गर्भवती होने की गांरटी दी। महिलायें उसके झासें में आ गयी। एक पेड के नीचे डीजे बजवाया। तांत्रिक खूद को और अपनी पत्नी को महिलाओं को दूध से नहलाने के लिए कहता और उसके बाद जमकर डांस करवाता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक और उसकी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है।

Back to top button