महाराष्ट्र में इस बार 24.38%पानी, नागपुर में सबसे कम 10.40% ही जल भंडार

मुंबई.इस बार मानसून की शुरुआत में अच्छी बारिश होने के कारण प्रदेश के जलाशयों में औसतन 24.38 प्रतिशत पानी है। यह आंकड़ा बीते साल की तुलना में लगभग दोगुना है। पिछले साल 7 जुलाई तक की स्थिति में राज्यभर के जलाशयों में औसतन केवल 13.68 प्रतिशत ही पानी था। हालांकि, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ नागपुर विभाग के जलाशयों की स्थिति ही पिछले वर्ष की तुलना में खराब है। विभाग के जलाशयों में सबसे कम 10.40 फीसदी पानी ही उपलब्ध है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में यह आंकड़ा 11.73 फीसदी था।

वहीं, अमरावती विभाग में पिछले साल के 12.68 प्रतिशत की तुलना में इस साल जलाशयों का जलस्तर 19.71 प्रतिशत तक पहुंचा है। शुक्रवार को जलसंपदा विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े, मध्यम और लघु प्रकल्प मिलाकर कुल 3,249 बांध हैं। फिलहाल इन जलाशयों में कुल 9,898 टीएमसी पानी उपलब्ध है। प्रदेशभर में कोंकण विभाग के जलाशयों में सबसे ज्यादा 61.97 प्रतिशत पानी है।
मराठवाड़ा में भी स्थिति सुधरी
लगातार चार साल तक सूखे का सामना करने वाले मराठवाड़ा के जलाशयों में फिलहाल 17.65 फीसदी पानी है। बीते साल इसी समय मराठवाड़ा के जलाशयों में केवल 1.19 प्रतिशत पानी मौजूद था। जलसंपदा विभाग के अनुसार औरंगाबाद के जायकवाड़ी में 17.79 प्रतिशत, परभणी के येलदरी में 3.05 प्रतिशत तथा बीड़ के मांजरा में 24.60 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।
नागपुर : प्रमुख जलाशयों की स्थिति
पेंच तोतलडोह में 5.47 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। वहीं भंडारा के इटियाडोह में 14.62 प्रतिशत तथा बाघ-शिरपुर में सिर्फ 0.075 प्रतिशत पानी ही मौजूद है।
पेंच तोतलडोह में 5.47 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। वहीं भंडारा के इटियाडोह में 14.62 प्रतिशत तथा बाघ-शिरपुर में सिर्फ 0.075 प्रतिशत पानी ही मौजूद है।
विभागवार पानी की उपलब्धता
विभाग जलाशय उपलब्ध पानी प्रतिशत
अमरावती 452 826 टीएमसी 19.71
नागपुर 384 479 टीएमसी 10.40
नाशिक 556 1,289 टीएमसी 22.13
मराठवाड़ा 957 1,284 टीएमसी 17.65
नाशिक में 12.61 फीसदी ज्यादा पानी
वहीं नाशिक विभाग के जलाशयों में भी पिछले साल के 9.58 प्रतिशत के मुकाबले फिलहाल 22.13 प्रतिशत पानी है। जलगांव के ऊर्ध्व तापी हतनूर में 6 प्रतिशत, वाघूर में 63.33 प्रतिशत, अहमदनगर के मूला में 12.12 प्रतिशत, नाशिक के दारणा जलाशय में 58.28 प्रतिशत जल उपलब्ध है।