महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीः सीएम नीतीश ने गांधी मैदान में की पदयात्रा

पटना:बिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर पटना के गांधी मैदान मे पहुंचकर राज्य के सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल लाल जी टंडन ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में डेढ़ किलोमीटर की पथयात्रा की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी उनके साथ मौजूद थेे। सीएम नीतीश की पदयात्रा में बच्चों ने भी भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर सीएम नीतीश ने गांधी मैदान में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी मैदान में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई।

Back to top button