महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीः उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पटना:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया। गांधी जयंती पर सुशील मोदी ने पटना के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की।
इसके अतिरिक्त सुशील मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें भी शत-शत नमन किया। इस दौरान पटना स्थित शास्त्रीनगर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।





