महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना कहा- लाहौर घोषणा करें फिर से शुरू, पाक से न हो बंद व्यापार

तिरंगे पर विवादित बयान के बाद एक बार फिर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से अपील करती हूं कि लाहौर घोषणा को फिर से शुरू करें जिससे हम जम्मू-कश्मीर में शांति से रह सकें।

अभी-अभी: महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना कहा- लाहौर घोषणा करें फिर से शुरू, पाक से न हो बंद व्यापार

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार मार्गों को ब्लाक नहीं किया जाना चाहिए, इसके बजाय वहां से ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा था कि अगर आर्टिकल 35A में छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में ऐसा कोई नहीं बचेगा जो तिरंगे को पकड़ सके। यानि कश्मीरियों के विशेषाधिकारों से छेड़छा़ड़ करने पर तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि उनके लिए इंदिरा गांधी ही भारत हैं। 

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद पर फूट फूट कर रोये पुतिन! कहा- नही सुधरेगा खत्म कर दो पूरा चीन!

महबूबा ने यह भी कहा कि एक तरफ हम संविधान के दायरे में कश्मीर मुद्दे का समाधान करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ हम इस पर हमला करते हैं। इस तरह से कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं निकाला जा सकता। महबूबा ने कहा कि मेरे जैसी तमाम पार्टियां जो जोेखिम के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज हाथ में रखती हैं, अगर आर्टिकल में बदलाव किया गया, तो कोई तिरंगे को हाथ भी नहीं लगाएगा।   

Back to top button