महबूबा के भाई तसद्दुक ने मंत्री पद की शपथ ली
दोनों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. तसाद्दुक मुफ्ती (45) एक प्रशिक्षित सिनेमेटोग्राफर हैं, जिनके काम को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओमकारा’ में सराहा गया था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पिता मुफ्ती मोहम्मद सैयद के 7 जनवरी 2016 को हुए निधन के बाद तसद्दुक अपनी मां व बहन को सहयोग देने के लिए लौट आए थे.
वह इससे पहले मुख्यमंत्री की शिकायत सेल के प्रभारी थे. बडगाम जिले के छादोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ पीडीपी नेता मीर इससे पहले वर्ष 2015 में मुफ्ती मोहम्मद सरकार मेंकैबिनेट मंत्री थे. महबूबा मुफ्ती के वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था. सूत्रों के अनुसार, दोनों नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों के बारे में गुरुवार को ही घोषणा की जाएगी. तसद्दुकमुफ्ती को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग दिए जाने की संभावना है.





