मशहूर कार्टून किरदार WINNIE THE POOH पर चीन ने लगाया बैन

अपने एक अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले मशहूर कार्टून किरदार winnie the pooh पर चीन ने बैन लगा दिया है. राजनितिक तनाव का हवाला देते हुए चीन ने विनी द पूह की तस्‍वीरों पर चीन में प्रतिबंध लगा दिया है. जिसे अब इसका चीन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसके बैन को लेकर अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर किए जा रहे यूजर्स के कमेंट भी डिलीट कर दिए हैं और उनके स्‍थान पर अब एरर शो हो रहा है. इसकी जगह पर मैसेज दर्शाया जा रहा है कि यह कंटेंट असवैधानिक है.मशहूर कार्टून किरदार WINNIE THE POOH

चीन ने सोशल मिडिया पर भी इसके प्रतिबन्ध को लगाते हुए देश में लाखों यूजर्स द्वारा यूज किए जा रहे मैसेजिंग ऐप वी चैट से भी इस किरदार के स्‍टीकर और जीफ इमेजेस को हटा दिया गया है. इस पर लगे प्रतिबन्ध को लेकर चीन के लोगो द्वारा एतराज भी जताया जा रहा है,

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कार्टून किरादार की तुलना चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनफिंग से की जा रही थी, जिसके चलते इसे हटा दिया गया है, किन्तु अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Back to top button