मरे हुए ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लड़की, कोर्ट से मांग रही है आदेश

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है कि कोई महिला मरे हुए इंसान के बच्चों की मां कैसे बन सकती है लेकिन क्वींसलैंड,ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 24 साल की ‘आयला क्रेस्वेल’ अपने मरे हुए ब्वॉयफ्रेंड के बच्चों की मां बनना चाहती है। मां बनने के लिए वो लड़की कोर्ट से मांग भी कर रही है। आयला ने कोर्ट को बताया कि वो और उसका ब्वॉयफ्रेड जल्द ही शादी करने वाले थे। दोनों ने 3 बच्चे तक प्लान किए थे लेकिन उससे पहले ही डेविस की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: 12 साल की भारतीय बच्ची का IQ आइंस्टीन और हॉकिंग से भी है तेज

आयला के ब्वॉयफ्रेंड ‘जोशुआ डेविस’ की मौत पिछले साल अगस्त में अचानक ही हो गई थी। उसकी मौत के तुरंत बाद आयला ने उसका स्पर्म स्टोर कर स्पर्म बैंक में जमा करवा दिया था।
अब आयला डेविस के स्पर्म के जरिए आईवीएफ तकनीक से प्रेग्नेंट होकर उसके बच्चों को जन्म देना चाहती है। डेविस के पेरेंट्स भी आयला के इस फैसले में उसके साथ हैं।
अगर कोर्ट का फैसला ‘आयला’ के फेवर में आता है तो वो तुरंत मेडिकल प्रोसीजर में लग जाएंगी। फिलहाल, डेविस का स्पर्म IVF क्लिनिक में स्टोर किया गया है।





