मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया

नोटबंदी के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया. सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया और संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया.manish-sisodia

पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया, “सिसोदिया और आप के कुछ अन्य नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया गया है.”

आपको बता दें कि नोटबंदी का फैसला लागू किये जाने के दिन से ही आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले की विरोध कर रही है. आज नोटबंदी के फैसले का विरोध करने के लिए ही मनीष सिसोदिया की अगुवाई में आप नेता ‘संसद मार्च’ निकाल रहे थे.

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के फैसले का के खिलाफ कुछ दिन पहले ममता बनर्जी के साथ आजादपुर मंडी में रैली की थी

Back to top button