मनाली जा रहा था परिवार, पेड़ से टकराई कार तो पत्नी की मौत तो पति- बच्चे जख्मी

अमृतसर/नूरपुर.पठानकोट से हिमाचल के कांगड़ा जिले को जाते हाइवे पर स्थित कंडवाल टोल टैक्स बैरियर के पास अमृतसर के एक परिवार की कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
मनाली जा रहा था परिवार, पेड़ से टकराई कार तो पत्नी की मौत तो पति- बच्चे जख्मी
 
पेड़ से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए
जानकारी अनुसार रमेश कुमार निवासी अमृतसर, जो कि अपने परिवार के साथ मनाली से अमृतसर जा रहे थे कि कंडवाल में टोल टैक्स बैरियर के पास अपनी कार नंबर पीबी-02सी एक्स 1395 से नियंत्रण खो बैठा और उसकी कार पेड़ से टकराकर साथ लगती पुली में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में रमेश कुमार की पत्नी पूजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश कुमार और उसके 3 बच्चे यशपाल, मुनीष और नेहा को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़े: राखी सावंत को कानून का नहीं है डर, चोरी छिपे बुर्का पहनकर पहुंची थी कोर्ट

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और घायलों को पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। इस संदर्भ में डीएसपी मेघनाथ चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। दुर्घटना किन कारणों से हुई पुलिस इन तथ्यों को भी खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से रही थी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई तथा नाले में पलट गई।

 
 
 
Back to top button