मध्य प्रदेश में दलित लड़की को बेचने के मामले में 6 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश   के जिले खरगोन की बलवाड़ा पुलिस ने 22 वर्षीय दलित युवती को तीन बार बेचने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में एक गिरोह की तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. बड़वाह के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मान सिंह ठाकुर ने आज बताया कि 22 वर्षीय युवती के अपहरण और उसको तीन बार बेचे जाने के मामले में राजस्थान के प्रतापगढ़ स्थित मैरिज ब्यूरो के कल्पेश जैन उसकी पत्नी रानू तथा एक अन्य व्यक्ति अनिल जैन और बलवाड़ा थाना क्षेत्र की गुंडा सूची में शामिल अंतिम शितोले, उसकी पत्नी दुर्गा और एक युवती मीरा को कल गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने को किया आग के हवाले

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों महिलाओं को महिला जेल तथा शेष तीन आरोपियों की 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड स्वीकृत हुई है. इसे मामले में दो खरीददार लोकेश नन्दवाना और नवीन सिसोदिया तथा एक अन्य शिव शर्मा फरार हैं. ठाकुर ने बताया कि तीन जून 2017 को बड़े भाई से नाराज होकर 22 वर्षीय युवती अपनी मौसी के घर पीथमपुर जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान बस में उसका परिचित अंतिम शितोले से हुआ. वह उसे इंदौर ले गया, जहां से अनिल तथा अल्पेश जैन के साथ वह युवती को राजस्थान के प्रतापगढ़ ले गया.

Back to top button