मतदान से पहले भाजपा की मौज, कांग्रेस के इस बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस सरकार में केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज नेता एसएम कृष्णा को लेकर इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बीते दिन कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले एसएम कृष्णा जल्द भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुप्पा ने दी है।

अभी अभी: मोदी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान जनधन अकाउंट वालों को मिलेंगे 2-2 लाख

येदियुरप्पा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व कांग्रेस नेता एसएम कृष्णा ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। लेकिन ये नहीं बताया कि वो कब पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन ये 100 फीसदी सच है कि वो भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
बीते सप्ताह 80 साल के कृष्णा ने ये कहती हुए कांग्रेस छोड़ दी कि उनकी उम्र को देखते हुए पार्टी उन्हें साइड कर रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहद दर्द होता है जब कोई आपको पार्टी का सबसे बड़ा रहनुमा होने के बाद भी एक तरफ कर देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार मेरा रुतबा कम किया जा रहा था…क्योंकि कांग्रेस को नेताओं की नहीं मैनेजर की जरूरत है।
Back to top button