मणिकर्णिका: रिलीज़ होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का दर्शकों को बहुत दिनों से इंतज़ार था। कंगना की एक्टिंग देखने के लिए उनके फैन्स बेताब थे। तो दर्शकों का इंतजार अब खत्म होता है। दरअसल, आज 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के सुबह अवसर पर सुबह फिल्म का टीज़र जारी कर दिया गया है।फिल्म में कंगना का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद साफ़ दिखाई देता है कि इस फिल्म के लिए कंगना ने कड़ी मेहनत की है।
ये भी पढ़ें:- महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ये फिल्में उठाती हैं कई अनकहे राजों से पर्दा
फिल्म के टीज़र की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ में कुछ इस तरह होती है। “भारत वर्ष एक महान सभ्यता, जहां मिट्टी भी सोना थी। और दिलों की दरवाजे हर मेहमान के लिए खुले थे। इसी दरवाजों से घुस आए कुछ क्रूर और शैतानी इरादे। हिंसा और अत्यचार के सामने जब घायल हो रही थी हर आत्मा, तब इस मिट्टी के गर्व से उठ खड़ी हुई मणिकर्णिका।” बच्चन सर की कशिश भरी आवाज़ ने ट्रेलर को पहले से ज्यादा दमदार बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- मणिकर्णिका: लगातार विवादों में रहने के बाद आखिर टीज़र जारी करने का हुआ ऐलान
ट्रेलर में महारानी रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही कंगना रनौत दहाड़ती नजर आ रही हैं। इस दहाड़ को हमने हाल ही में रिलीज किए गए पोस्टर में भी देखा था। कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी’ शुरूआत से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर से पहले फिल्म से सम्बन्धित कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसे देखने के आबाद दर्शकों की बेताबी और बढ़ गयी।
ये भी पढ़ें:- ‘कपूर’ खानदान की इस बेटी को ‘इंदरा गांधी’ बनाना चाहती थीं अपनी बहु
कंगना रनौत, अपनी इस फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी को बड़ा बनाने के लिए को कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। जान जोखिम में डालने वाले स्टंट से लेकर पैच वर्क के लिए निर्देशन की बागडोर संभालने वाली कंगना की इस फिल्म की लागत 125 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- दिल का दौरा पड़ने से ‘कृष्णा राज कपूर’ का हुआ निधन, कपूर खानदान सदमे में
फिल्म पर सबसे बड़ा खर्च का बोझ स्पेशल इफ़ेक्ट्स नहीं फिल्म को री-शूट करवाने के कारण पड़ा है। फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी 25 जनवरी को रिलीज होगी।
The post मणिकर्णिका: रिलीज़ होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखें वीडियो appeared first on .





