मजाक में लिखा- मौत से क्यों डरें, फिर इस मॉडल के साथ हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकार काँप उठा आपकी रूह

नागौर/रोल(राजस्थान) .शहर में आधुनिक जिम की शुरुआत करने वाले और मुंबई में मॉडलिंग कर रहे भवानी सिंह की शुक्रवार तड़के फरड़ौदा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कुचामन में एक दोस्त की शादी में शामिल होकर नागौर आ रहे थे। एक महीने पहले उसने एफबी पर अपनी फोटो अपलोड कर लिखा था… मौत अंत है नहीं, तो मौत से भी क्यों डरें, ये जाके आसमान में दहाड़ दो। दो दिन पहले 2 दिन पहले उसने पोस्ट किया था कि इंसानियत ही धर्म है। इंसान को लोगों की मदद करनी चाहिए। जानें क्या है मामला…
– रोल थाना प्रभारी विमला चौधरी ने बताया कि जोधपुर का एक ट्रक मूंगफली लेकर जयपुर की ओर जा रहा था। फरड़ौदा-तरनाऊ मार्ग पर ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक भी पलट गया।
– हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि भवानीसिंह कुचामन में शादी समारोह में भाग लेकर नागौर आ रहा था। छानबीन करने पर पता चला कि कार में सवार युवक अमरसिंह कॉलोनी नागौर निवासी 31 साल के जिम संचालक मॉडल भवानी सिंह पुत्र महावीर सिंह है। सुबह परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। शव को जेएलएन अस्पताल लाया गया।
ये भी पढ़ें: सूने मकान में चुन्नी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, एक ही फंदे से मौत को लगाया गले
नागौर में जिम, मुंबई में शुरू की थी मॉडलिंग
– 31 साल के भवानी ने नागौर में आधुनिक जिमखाने की शुरुआत की थी। इसी वजह से उसने शहर के युवाओं में अपनी अलग पहचान बना ली थी। इस दौरान बॉलीवुड स्टारों की तर्ज पर सिक्स पैक एप्स बनाने शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सिखाने के मामले में दिल्ली और जयपुर में भी भवानी सिंह को 2 बार सम्मानित किया गया था। हाल ही में भवानी सिंह ने मुंबई में अपने मॉडलिंग कॅरियर की भी शुरुआत की थी। भाई गोवर्धन और जय सिंह ने बताया कि भवानी सिंह मुंबई में कुछ सीरियल में भी काम शुरू कर चुका था। कुछ दिन पहले ही वह नागौर आया था।





