मजबूत हुआ बाजार, सेंसेक्‍स में 300 अंकों की बढ़त

सोमवार की गिरावट के बाद सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 300 अंकों की बढ़त के साथ 36, 150 के स्‍तर को पार कर गया तो वहीं निफ्टी 80 अंक मजबूत होकर 10,800 के स्तर के पार कारोबार करने लगा. कारोबार के दौरान यस बैंक, इन्‍फोसिस, रिलायंस, टीसीएस , एशियन पेंट, कोल इंडिया और बजाज फाइनेंस हैं. वहीं मारुति, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है.  

यस बैंक के शेयर में तेजी की वजह

मंगलवार के कारोबार में यस बैंक, इन्‍फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार को भी यस बैंक के शेयर में 6.22 फीसदी की बढ़त देखी गई थी. दरअसल, लंबे समय से खाली पड़े यस बैंक के सीईओ पद के लिए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रजत मोंगा का नाम सबसे आगे चल रहा है. इस पद के लिए एक विदेशी बैंक के सीईओ का नाम भी छांटा गया है.  बता दें कि सितंबर 2018 में आरबीआई के आदेश के बाद यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल घटाकर 31 जनवरी 2019 तक कर दिया गया था.

इन्‍फोसिस के शेयर में तेजी की वजह

#बजट2019: मध्यम वर्गीय लोगों को 5 लाख की आयकर छूट सीमा देने की तैयारी में सरकार

मंगलवार को इन्‍फोसिस के शेयर में भी 2 फीसदी के करीब बढ़त देखी गई. देश की दिग्‍गज आईटी कंपनी ने बीते शुक्रवार को बायबैक की घोषणा की थी. इसके लिए कंपनी ने 8,260 करोड़ रुपये खर्च करने का एलान किया था. वहीं अपने शेयरधारकों को 4 रुपये का विशेष लाभांश देने का भी फैसला किया है.

रुपये की कमजोर शुरुआत

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत हुई और यह 10 पैसे गिरकर 71 से नीचे चला गया. इससे पहले सोमवार को रुपया 43 पैसे घटकर 70.92 पर बंद हुआ था. यह लगभग पिछले एक माह का निचला स्तर था. इस कमजोरी की वजह विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है.

Back to top button