मकान में चल रही थी बड़ी अय्याशी, कमरों में मिली 3 लड़कियां…

पुलिस टीम ने एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान बेडरूम में अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। 7 लड़कों के साथ 3 युवतियां अंतरंग मिली।

मकान में चल रही थी बड़ी अय्याशी, कमरों में मिली 3 लड़कियां...

देह व्यापार का यह धंधा पंजाब के बठिंडा में किराए के मकान में चल रहा था। फरीदकोट निवासी एक दंपती भागू रोड पर यह गिरोह चलाता था, जिसका बुधवार को जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीआईए 2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से 3 लड़कियां और 7 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में पता चला कि मकान पावरकॉम विभाग से रिटायर्ड हुए एक अधिकारी का था, जो कि आरोपी दंपति ने एक प्राइवेट कंपनी का दफ्तर खोलने के नाम पर किराये पर ले रखा था। मकान मालिक द्वारा खाली करवाने के लिए बिजली कनेक्शन भी कटवाया जा चुका था। सीआईए टू ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर को सीआईए टीम ने घर में छापेमारी की।

छापा पड़ने के बाद वहां मौजूद लड़के ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मकान को घेर रखा था, जिसके चलते सभी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक, फरीदकोट निवासी दंपती के दो बच्चे एक लड़का एक लड़की भी है जिसे उन्होंने अपने रिश्तेदारों के घर छोड़ रखा है। उन्होंने लोगों को गुमराह किया कि कंपनी में काम होने के चलते उनके घर में लड़के-लड़कियों का आना जाना लगा रहता था।

यह भी पढ़ें:  बाल-बाल बचे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस, क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर 

पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से अड्डे के संचालक के अलावा लुधियाना निवासी एक विवाहित, कोटफत्ता निवासी एक महिला गांव गंगा निवासी एक व्यक्ति समेत 6 अन्य को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा।

 
Back to top button