मंत्री मेहता के नरम पड़े सुर, कहा- मुख्यमंत्री कहेंगे तो दे दूंगा इस्तीफा

मुंबई/नई दिल्ली. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता के सुर नरम पड़ने लगे हैं। विधानभवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए मेहता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री कहेंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उनका दावा है कि फिलहाल मुख्यमंत्री ने इस मामले में उनसे सफाई भी नहीं मांगी है। उधर, विधानमंडल के दोनों सदनों में मेहता के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का आक्रामक रुख शुक्रवार को भी बरकरार रहा।

– विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने मेहता पर भ्रष्टाचार के नए आरोप भी लगाए। कहा कि घाटकोपर इलाके के एक एसआरए प्रोजेक्ट में मेहता के बेटे हर्ष मेहता और उनके दूसरे रिश्तेदारों को किराएदार दिखाकर फ्लैट दे दिए गए, जबकि वहां के निवासियों को अब भी फ्लैट नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
– आगे कहा, ‘मेहता की पत्नी किशोरी मेहता का घाटकोपर के किरोल स्थित सम्यक दर्शन इमारत में 403 नंबर का फ्लैट है।
– जमीन और बिल्डिंग के मालिक मनीष शाह ने बिल्डिंग में अवैध निर्माण को लेकर सभी फ्लैट धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
– आरोपियों में मेहता की पत्नी किशोरी का भी नाम था। पुलिस पर दबाव डालकर नाम किशोर मेहता कर दिया गया।
– मंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उनका इस्तीफा ले लिया जाना चाहिए। वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मेहता का इस्तीफा होने तक सदन का कामकाज नहीं चलने दिया जाएगा।
कई बार बाधित हुआ दोनों सदनों का कामकाज
– मेहता के मुद्दे पर विपक्ष ने दोनों सदनों में शुक्रवार को जमकर हंगामा किया, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही तीन बार जबकि विधान परिषद की कार्यवाही आठ बार स्थगित करनी पड़ी।
– विधानसभा का विपक्ष ने दो बार बहिष्कार भी किया। राकांपा के अजित पवार, जयंत पाटील ने भी कहा कि जब तक मेहता इस्तीफा नहीं देते सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी।
राज्यसभा में भी गूंजा मेहता के भ्रष्टाचार का मुद्दा
– महाराष्ट्र के मंत्री मेहता के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शुक्रवार को राज्यसभा में भी जबरदस्त हंगामा हुआ।
– कांग्रेस सांसद हुसेन दलवई ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपने घोटालेबाज मंत्री को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
– प्रधानमंत्री बार-बार कहते है कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, लेकिन यहां खाने का ही काम जोरों पर चल रहा है।
– उन्होंने प्रदेश के आधा दर्जन से भी ज्यादा मंत्रियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया।
खडसे गए तो मेहता की छुट्टी क्यों नहीं : शिवसेना
– मंत्री प्रकाश मेहता मामले में सत्ता में शामिल शिवसेना ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
– अपने मुखपत्र ‘सामना’ के माध्यम से सवाल किया है कि जब भ्रष्टाचार के आरोप पर एकनाथ खडसे की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है तो मेहता को क्यों बचाया जा रहा है।
– ‘सोए पहरेदार’ शीर्षक से प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा के पारदर्शी कामकाज की इन दिनों बड़ी फजीहत हो रही है।
हाईकमान तक पहुंचा मामला
– इस बीच मेहता के कथित घोटाले का मामला पार्टी हाईकमान तक दिल्ली पहुंच चुका है। मेहता पर लगे आरापों को पार्टी ने गंभीरता से लिया।
– इस बीच मेहता के कथित घोटाले का मामला पार्टी हाईकमान तक दिल्ली पहुंच चुका है। मेहता पर लगे आरापों को पार्टी ने गंभीरता से लिया।
– महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सरोज पांडेय एक दो दिन के भीतर मुंबई आने वाली हैं। इससे समझा जा रहा है कि मेहता की कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है।
-मेरे और मेरे परिवार पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने किसी बिल्डर को एसआरए के फ्लैट नहीं दिए। पत्नी किशोरी मेहता के नाम में बदलाव के आरोप पर मेहता ने कहा कि किशोरी मेहता मेरी पत्नी हैं जबकि मेरे भाई का नाम किशोर मेहता है।
–प्रकाश मेहता, गृह निर्माण मंत्री
–प्रकाश मेहता, गृह निर्माण मंत्री





