भ्रूण लिंग जांच मामले में डॉक्टर-नर्स समेत तीन गिरफ्तार, 3 राज्यों में फैला था नेटवर्क

जयपुर.राजधानी में भ्रूण लिंग जांच के एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग का नेटवर्क राजस्थान समेत कई राज्यों में फैला था। जिसमें नर्स से लेकर डॉक्टर भी शामिल थे। पीसीपीएनडीटी का कार्यवाही के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ।क्या है पूरा मामला…

– स्टेट पीसीपीएनडीटी सैल ने भ्रूण लिंग जांच में तीन राज्य पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में फैले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
– टीम ने दबिश देकर एमबीबीएस डॉक्टर, कथित नर्स एवं उसके पति को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
– मिशन निदेशक नवीन जैन के निर्देश पर शुक्रवार को देर रात चली कार्रवाई हुई।
– जिसमें पंजाब के मुक्तसर जिला मुख्यालय पर संचालित की जा रही रजिस्टर्ड सोनोग्राफी सेंटर से मशीन जब्त की है। और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
कैसे हुआ खुलासा
– सभी आरोपियों को शनिवार को हनुमानगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।
– जैन ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों में भ्रूण लिंग जांच की शिकायत लगातार मिल रही है। मुखबिर के जरिए सूचना पुख्ता मिलने पर कार्रवाई की गई।
– जैन के अनुसार पंजाब के मुक्तसर जिले की मलोट तहसील के मोहल्ला गांव में स्थित महिला दलाल सुखवंत कोर पत्नी राजेन्द्र सिंह से संपर्क हुआ।
– जैन के अनुसार पंजाब के मुक्तसर जिले की मलोट तहसील के मोहल्ला गांव में स्थित महिला दलाल सुखवंत कोर पत्नी राजेन्द्र सिंह से संपर्क हुआ।
– जो कथित रूप से नर्स, दाई का काम करती है।
– दलाल ने भ्रूण लिंग जांच करवाने के 50 हजार रुपए और अबोर्शन की स्थिति के बाद में पैसे देने की बात कही।
– सौदा तय होने पर महिला दलाल एवं उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। राज्य में पीसीपीएनडीटी सैल ने अब तक 81 कार्रवाई कर ली है।





