भूल से भी कभी न उठाना सड़क पर गिरे हुए पैसे, वरना हमेशा के लिए हो जाओगे बर्बाद…

आम जीवन में कई बार हमें सड़क पर गिरे हुए पैसे मिलते हैं। सड़क पर मिलने वाले पैसे को कई लोग मंदिरों में दान कर आते हैं तो कई ऐसे भी हैं जो इस पैसे को उठाकर अपने साथ लेकर चले जाते हैं। सड़क पर गिरा हुआ पैसा उठाना क्या शुभ है? या सड़क पर गिरे हुए पैसे मिलना किसी अनहोनी का संकेतक है? क्या आपने भी सड़क पर गिरे हुए पैसे उठाए हैं यदि हां तो क्या आपको पता है कि सड़क पर पैसा मिलना शुभ है या अशुभ। चलिए आगे हम इसे जानते हैं।

भले ही कोई व्यक्ति कितने ही धन-दौलत का मालिक क्यों न हो लेकिन यूं ही सड़क चलते पैसे मिलने जो खुशी होती है उसे बता पाना बहुत मुश्किल है। सड़क पर पैसे मिलने का एक गहरा आध्यात्मिक संबंध बताया गया है। रुपए-पैसे का प्रतीकात्मक अर्थ, ताकत, इतिहास और मूल्य से लिया जाता है। इसका संबंध इतिहास से भी होता है। क्योंकि ये एक हाथ से दूसरे हाथ में जाती रहती है। एक नोट कई सालों तक चलन में बना रहता है। पैसे का संबंध शक्ति और मूल्यों से होता है।

ससुराल को पूरी तरह से स्वर्ग बना देती है ये 2 नाम वाली लडकियां, शादी से पहले…

कहते हैं कि जी व्यक्ति के पास कितना ज्यादा धन-दौलत होगी वह उतना ही अधिक ताकतवर होगा। जिन लोगों को सड़क पर गिरा हुआ पैसा मिलता है वे भाग्यशाली समझे जाते हैं। कहीं पर भी अचानक से पैसे मिलने का मतलब है कि एंजेल्स और स्पिरिट बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आप बहुत खास हैं। इसके अलावा लोगों को अक्सर सड़क पर सिक्के मिलते हैं। सिक्के मिलने का एक अलग अर्थ बताया गया है। कहा जाता है कि अदृश्य ताकतें अपना संदेश भेजने के लिए सिक्के चुनते हैं।

साथ ही कहा जाता है कि जब पैसे मिले तो सबसे पहले दो चीजों पर ध्यान देने की जरुरत है। पहली बात कि जब आपको पैसे मिले तो उस वक्त आप क्या सोच रहे थे। साथ ही आपको किस प्रकार के पैसे मिले हैं। जिन नोटों या सिक्कों पर अंक एक हो यानि एक अंक वाले सिक्के या रुपए मिलने का मतलब होता है कि ये किसी नई शुरुआत की तरफ इशारा कर रहा है।

Back to top button