भूल जायेंगे जियो, एक और नई टेलीकॉम कंपनी ने शुरू किया धमाकेदार ऑफर…

नई दिल्ली। देश में जियो लांच होने के बाद सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने एक से बढ़कर शानदार ऑफर पेश किये। जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों ने एफयूपी लिमिट रखीं।
इतना ही नहीं जियो ने भी एफयूपी लिमिट रखी। दरअसल एफयूपी का मतलब होता है कि कंपनी द्वारा, एक दिन के लिए दिए गये इंटरनेट डेटा के लिमिट के खर्च हो जाने के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। जिसके चलते आप इंटरनेट का लुफ्त नहीं उठा पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी टेलीकॉम कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमे आपको इंटरनेट डेटा के लिमिट का कोई डर नहीं रहेगा और आप आजादी के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इंटरनेट डेटा की लिमिट का अब नहीं होगा आपको डर
जी हां देश की ब्रॉडबैंड कंपनी, एक्सीटेल ब्रॉडबैंड ने अभी हाल ही में दिल्ली में अपनी सेवाएं शुरू की थीं, जिसमे कंपनी बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड डेटा प्लान ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं दिल्ली के बाद अब कंपनी ने एक और शहर हैदराबाद में भी ‘वेलकम ऑफर’ लांच किया है। जिसमे कंपनी ने ‘ट्रूली अनलिमिटेड’ नाम दिया है। इस प्लान के तहत यूजर्स बिना किसी एफयूपी लिमिट से अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने हैदराबाद में अपनी इस प्लान की शुरुआत की है। वहां 31 जुलाई तक ‘वेलकम ऑफर’ के तहत सभी ब्रॉडबैंड प्लान पर 200 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि दिल्ली में ये प्लान अभी ओरिजिनल कीमत पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े: इंडियन सास कहती है शराब तो पीनी पड़ेगी नहीं तो घर में नहीं रहने दूंगी
कितने रूपये में मिलेगा इंटरनेट डेटा
कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अगर आप 695 रुपये का रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 एमबीपीएस स्पीड दी जाएगी। वहीँ अगर आप हैदराबाद में इस ऑफर का लाभ उठा चाहते हैं तो, इसके लिए आपको मात्र 495 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके साथ ही साथ अगर आप 75 एमबीपीएस स्पीड चाहते हैं तो आपको दिल्ली में 845 रुपये का रिचार्ज करना होगा तो वहीँ हैदराबाद में 645 रुपये का रिचार्ज कराकर आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप 100 एमबीपीएस की स्पीड चाहते हैं, तो आपको हैदराबाद में 795 रुपये का रिचार्ज करना होगा।
कंपनी ने ये भी दावा किया है कि बताईं गईं कीमतों और टैक्स के अलावा कोई भी छिपे हुए चार्ज नहीं लिए जाएंगे। इसके साथ ही साथ अगर आप सेवाओं से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो आप पहले महीने के दौरान अपना सब्सक्रिप्शन रद्द ख़त्म कर कराकर, अपना पूरा पैसा वापस पा सकते हैं। ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली यह पहली कंपनी है।





