भीगे बादाम के ये 6 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

आप सभी ने कभी न कभी सुना ही होगा कि बादाम को भिगोकर खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। ये बात बिल्कुल सही है। अगर आप ऐसे ही सादे बादाम खाएंगे तो आपको उतना फायदा नहीं होगा, जितना रातभर पानी में भिगोकर रखे हुए बादाम को खाकर होगा। लेकिन ऐसा क्यों? दरअसल बादाम में विटामिन ई, ज़िंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इनका पूरा फायदा उठाने के लिए आपको इन्हें भिगोकर खाना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के छिलके में टैनीन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो कि पोषक इन ढेर सारे तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है। लेकिन अगर आप बादाम को पानी में भिगोते हैं तो ये छिलका आसानी से उतर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है। भीगे बादाम को हज़म करना भी आसान होता है। आइये जानते हैं भीगे बादाम से होने वाले सभी फायदों के बारे में:
हाज़मा सुधारे
अगर आपको हाज़मे से जुड़ी कोई समस्या है तो आप भीगे हुए बादाम खाएं। ये आपके हाज़मे को दुरुस्त बनाता है। अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो आपके पेट के लिए प्रोटीन हज़म करना आसान हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बादाम कि छिलकों में एंजाइम होते हैं, और जब वो अलग हो जाता है तो बाकी का बादाम फैट आसानी से तोड़ पाता है। फिर पाचन क्रिया और पोषक तत्वों का अवशोषण आसान हो जाता है।
वज़न घटाने में मददगार
बादाम वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। इसमें मोनो-अनसेचुरेटेड फैट आपकी भूख कम कर देते हैं। भीगा हुआ बादाम एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत हैं। यह फ्रीरैडिकल्स के नुकसान से बचाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। भीगे बादाम में विटामिन B17 और फोलिक एसिड कैंसर से लड़ने और जन्म दोष को दूर करने के लिए अच्छा होता हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
बादाम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अच्छे होते हैं। जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने पाया कि बादाम का सेवन करने से ब्लन में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो किसी के भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता करता है।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए लाभकारी
भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ये पोषक तत्व गर्भ के शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मददगार साबित होता है। जब बादाम को भिगा दिया जाता है तो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए उसे खाना आसान हो जाता है क्योंकि इसे पचाना आसान होता है, और इस अवधि में उनकी पाचन शक्ति कमजोर हो चुकी होती है।
दिल स्वस्थ रखे
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल स्वस्थ रहे तो रोज़ मुट्ठीभर भीगे बादाम खाने की आदत डाल लीजिए। दरअसल, बादाम अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण रोकता है। इससे दिल और उसका सिस्टम स्वस्थ बना रहता है।
बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करे
शरीर में अगर बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा तो आर्टरीज़ यानी धमनियों में रुकावट पैदा होगी और जब आपकी धमनियां सही से काम नहीं कर पाएंगी तो आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप भीगे बादाम रोज़ खाएंगे तो आपके शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ेगा और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होने लगेगा।





