भालू की इस हरकत से हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा हैं खूब वायरल

सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जो किसी भी तरह के हो सकते हैं. हर रोज़ नए वीडियो के साथ एक और वीडियो सामने आया है जिसे हम आपको दिखाने जा रहे हैं. ये वीडियो एक भालू का है जो सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. ऐसे भालू के कई वीडियो आपने देखे होंगे जिनमें वो या तो मस्ती करते दिखाई देते हैं या फिर खाना चुराते हुए दिखाई देते हैं. उसी तरह का है ये वीडियो भी जो आपको जरूर पसंद आने वाला है.भालू की इस हरकत से हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा हैं खूब वायरल

इस वायरल होते वीडियो में आप देख सकते हैं एक भालू किस तरह कार का दरवाज़ा खोलता है और खाना खाने के लिए आगे बढ़ता है. ये वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया था जो अब काफी वायरल हो रहा है. इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और आप भी देख सकते हैं जो आपको भी पसंद आएगा. फेसबुक पर इस वीडियो को Karen Simington Hogarth नाम के पेज ने शेयर किया है. इस छोटे से वीडियो में जंगल से एक भालू टहलता हुआ एक गाड़ी के पास आता है और दरवाजा खोलकर गाड़ी अंदर रखे खाने को मुंह में दबाकर आराम से चला जाता है. 

ये वीडियो वाकई क्यूट हैं जिसे सिमिंगटन नाम की एक यूजर ने पोस्ट किया है और उनके पति स्टीव ने टेनिसी के ग्टलिनबर्ग में रिकॉर्ड किया था. आप देख सकते हों भालू के जाने के बाद स्टीव आकर गाडी के दरवाजे बंद कर देते हैं. 

Back to top button