भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, उफान पर नदियां


ये भी पढ़े: 12वीं की छात्रा से किरायेदार ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
जिसे बीआरओ के मजदूरों ने बुधवार सुबह 8 बजे खोल दिया था। लेकिन मलबा हटाने के लिए दोबारा सुबह साढ़े नौ बजे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। निर्माणाधीन पुलिया भी मलबे से क्षतिग्रस्त हो गयी है।
वहीं, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारु है। उत्तराखंड में पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सहित कई स्थानों पर रात भर बारिश होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मलबा आने से आधा दर्जन सड़कों पर यातायात बाधित है। इसके अलावा अलकनंदा, मंदाकिनी, काली और गोरी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है
खासकर चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर शासन को भी चेताया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। विशेषकर चारधाम यात्रा मार्ग के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होगी। इसको देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी कर शासन को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।





