भारत- रूस के बीच S-400 मिसाइल डील की करार करने 4 को भारत आएंगे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 4 अक्टूबर को भारत के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं, भारत-रूस के बीच 39 हजार करोड़ रुपए का S-400 एयर डिफेंस मिसाइल डिफेंस सिस्टम का करार होना लगभग तय हो गया है। इस करार के होते ही भारत को पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलेंगे,
via
भारत इसके लिए रूस के साथ 39 हजार करोड़ रुपए के एक करार पर दस्तखत करेगा, रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस करार पर हस्ताक्षर होगा।
via
रूस के राष्ट्रपति अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे, S-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद को रक्षा से जुड़ी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने अभी हाल में हरी झंडी दी है ,
भारत और रूस के बीच इस अहम रक्षा सौदे का ऐलान साल 2016 में गोवा में आयोजित BRICS समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद हुआ था, S-400 ट्रायंफ लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम में दुश्मन के आने वाले लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और यहां तक कि 400 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को नष्ट कर सकता है ।





