भारत में स्थित इस किले की किसी को भी नही खबर, कोई नही जानता इसके इतिहास के बारें में…

प्राचीन किले हमेशा से ही रहस्यमयी और जिज्ञासा का विषय बने रहे हैं और दुनिया में ऐसे कई किले बने हुए हैं, जो कि इतने रहस्यमयी हैं कि उनके बारे में ठीक-ठीक खबर किसी को भी नहीं है और एक ऐसा ही किला भारत में भी बना है, जो बेहद ही रहस्यमयी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में…

बता दें कि यह रहस्यमयी किला है गढ़कुंडार का किला, जो कि उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है और 11वीं सदी में बना यह किला पांच मंजिल का है, जिसमें तीन मंजिल तो ऊपर बनी हुई हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे बनी हैं. हालांकि यह किला कब बना और किसने बनवाया, इसके बारे में कोई भी खबर नहीं है. हालांकि बताया जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है और यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा है.

यहां ऐसे किया जाता है नपुंसकता का इलाज, तरीका जानकर नपुंसक रहना ही पसंद करेगें लोग…

बताया जाता है कि यह किला सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया गया एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जो कि लोगों को भ्रमित करने का काम करता है. यह रहस्यमयी किला इस तरह बनाया गया कि यह चार-पांच किलोमीटर दूर से तो दिखता ही है, हालांकि नजदीक आते-आते यह दिखना पूरी तरह से बंद हो ही जाता है और जिस रास्ते से किला दूर से नजर आता है, अगर उसी रास्ते से आप आएंगे तो रास्ता किले की बजाय कहीं और ही चला जाता है, जबकि किले के लिए दूसरा रास्ता बना हुआ है. 

Back to top button