भारत में वाला है Zafferano 250 प्रीमियम स्कूटर, गजब की हैं इसकी खूबियां

इटैलियन मोटरसाइकल मेकर कंपनी बेनेली ने डीएसके मोटोवील्ज के साथ भारत के मोटरसाइकल बिजनस में 2016 में कदम रखा था। यह कंपनी भारत में फिलहाल टीएनटी 300, टीएनटी 600आई, 600जीटी, टीएनटी 899 और फ्लैगशिप टीएनटी आर आदि मॉडल्स बेचती है। प्रीमियम प्रॉडक्ट्स के बावजूद कंपनी ने बीते 18 महीनों में भारत में 3 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। अब यह कंपनी भारत में यूनीक लुक वाले एक स्कूटर के साथ आ सकती है। क्या है नाम और क्या हैं खासियतें, जानिए आगे की स्लाइड्स में.
भारत में बेचे जाने वाले स्कूटर्स के मुकाबले जफेरानो 250 अधिक बड़ा और वजनीला है। इसकी लंबाई 2,168mm, चौड़ाई 79 mm और हाइट 1,434mm है। इस मैक्सी स्कूटर का वीलबेस 1,488 mm है और वजन 155 किलोग्राम है। इसमें अधिकतम 12 लीटर ईंधन आ सकता है।
ये भी पढ़ें: तो अब 57,897 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ, शानदार लुक वाला Honda Grazia 125CC स्कूटर
डीएसके बेनेली हाई एंड स्कूटर सेगमेंट में दस्तक देने वाली है। जफेरानो 250 नामक इस स्कूटर को हाल ही पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में भारत में अप्रीलिया एसआरवी 850 स्कूटर बिक रहा है। इसकी कीमत 10 लाख है और इसमें 839.3 सीसी इंजन दिया गया है। लेकिन जफेरानो को डीएसकी कम कीमत में लॉन्च करने की कोशिश कर सकती है।
Zafferano में 249.7 सीसी सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है। यह इलेक्ट्रिॉनिक फ्यूल इंजेक्शन से लैस है। यह इंजन 20.79 बीएचपी की पावर और 20.83 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें वी बेल्ट आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
ये भी पढ़ें: ATM मशीन से इस तरह करें अपने बैंक एकाउंट और आधार को लिंक
इस स्कूटर में डुअल डिस्क ब्रेक्स फ्रंट वील में दिए गए हैं। पिछले पहिए में सिंगल डिस्क ब्रेक है। इसमें लगे ट्विन टेलिस्कोपिक शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन का खास ख्याल रखते हैं। इस स्कूटर में 14 इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं। जफेरानो 250 भारत में कब लॉन्च होगा, फिलहाल इससे जुड़ी जानकारी कंपनी ने सामने नहीं रखी है।





