भारत में पहली बार लॉन्च हुई सबसे महंगी बाइक, 59 लाख रुपए कीमत

दुनिया की सबसे बड़ी कस्टम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बिग डॉग ने भारत में अपनी पहली बाइक K9 रेड चॉपर-111 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 59 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।l_ducati-xdiavel-1470998155

अमेरिकी बेस्ड कंपनी बिग डॉग की भारत में नीव समर जेएस सोधी ने रखी है। इसके साथ ही यह कंपनी इंडियन फ्रैंचाइज़ी ईगल राइडर को भी कंट्रोल करती है जो दुनिया की सबसे बड़ी टूरिज्म और रेंटल की लक्ज़री मोटरसाइकिल कंपनी है।

भारत में इस बाइक की एंट्री को लेकर समर ने कहा, ‘हम काफी समय से प्लानिंग कर रहे थे की भारत में कब अपनी बाइक पेश की जाए और आखिर हमारा सपना सच हुआ।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बाइक उन लोगो को ज्यादा पसंद आएगी जो यूनिक बाइक खरीदना चाहते हैं।’

इस क्रूज़र बाइक में 1807CC का 45 डिग्री वाला V ट्विन इंजन लगा है जो S&S (साइकिल कंपनी जो अपने V ट्विन परफॉर्मेंस के लिए फेमस है) सुपर स्लाइडर है। इस बाइक का वज़न 304kg है।

आपको बता दें कि इस 15 फीट लंबी मोटरसाइकिल को ग्राहक अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकता है। इस बाइक में स्टील से बने 41mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और 250mm रियर टायर दिया है जो राइड के दौरान बेहतरीन बेलेंस बनाने में मदद करता है।

 

Back to top button