भारत में तेजी से डाउनलोड हो रहा ये ऐप, क्या आपने किया…

भारत में कोरोना वायरसके बाद लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर चीन के खिलाफ सेंटिमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में चीनी ऐप्स और प्रोडक्ट्स का लोगों ने बायकॉट करना शुरू कर दिया है. इस बीच भारत में चीनी ऐप्स को हटाने के लिए एक ऐप लॉन्च हुआ है, जो लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस ऐप का नाम ‘Remove China Apps’ है. 17 मई को लॉन्च हुए इस ऐप की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि इस वक्त यह टॉप फ्री ऐप्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. Remove China Apps ऐप के कुछ ही दिनों में 1 मिलियन यानी 10 लाख यूजर्स हो गए हैं.
Remove China Apps फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ऐप का साइज 3.5 MB का है. इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है. यूजर को ऐप डाउनलोड करने के बाद स्कैन (Scan)बटन पर क्लिक करना होता है. जिसके बाद यह ऐप डिटेक्ट करने के बाद आपको बताएगा कि आपको मोबाइल में कौन-कौन सी चाइनीज ऐप हैं. आपसे परमिशन लेने के बाद यह ऐप चाइनीज ऐप्स को डिलीट कर देता है.
Remove China Apps को गूगल प्ले स्टोर पर अबतक 4.8 यूजर्स रेटिंग मिली हुई है. इस ऐप के आइकन में एक ड्रैगन दिख रहा है, जिसके पीछे दो झाड़ू क्रॉस दिख रहे हैं. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स ने ज्यादातर पॉजिटिव रेटिंग्स ही दी हैं.





