भारत के आठ मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. इस महीने यह ऐसी पांचवीं घटना है.भारत के आठ मछुआरों को श्रीलंकाई

नागापट्टनम के संयुक्त मत्स्यपालन निदेशक अमला जेवियर ने बताया कि श्रीलंकाई तट के पास नेदुनतीवू में मछली पकड़ने के लिए नागापट्टनम के मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें कांकेसन्थुरई बंदरगाह ले जाया गया.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने समुद्र में बार-बार होने वाली गिरफ्तारियों का स्थायी समाधान तलाशने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप की मांग की है.

Back to top button