भारत की सड़कों पर बहुत जल्द दौड़ेगी ये 2 पहिया कार, कीमत होगी बहुत ही कम…

बरसात के मौसम में बाइक पर सफ़र करना मुश्किल रहता है आपने कई बार सड़कों पर लोगों को बारिश के दौरान बाईक पर छाता खोलते चलते हुए देखा होगा और इसमें कितना झंझट है यह तो सिर्फ छाता पकड़ने वाला ही बता सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं गर्मियों में धूप में पार्क की हुई बाइक पर बैठने वाले का दर्द भी अलग ही होता है। लेकिन अब जल्द ही बारिश हो या धूप दोपहिया वाहन चलाते हुए इस तरह की परेशानियों से आप बचने वाले हैं क्योंकि जापान की एक कंपनी भारत में एक टू व्हीलर कार लॉन्च करने की योजना बना रही है।

इसके लिए इस कंपनी ने एक भारतीय कंपनी के साथ पार्टनरशिप करने का फैसला भी कर लिया है। आपको बता दे कि यह टू व्हीलर कार दिखने में एक बाइक की तरह ही है, पर इसमें एक कार की तरह छत और दरवाज़े लगे हुए हैं। इस कार जैसी बाइक में एसी और अन्य कई सुविधाएं हैं। ग्लोबल वार्मिंग जिसके कारण पृथ्वी का औसत तापमान हर बीतते साल के साथ बढ़ता जा रहा है। आज भारत में गर्मियों के समय में औसतन तापमान 50 डिग्री तक पहुँच जाता है। जिस वजह बिन मौसम आपको कई मौसम देखने को मिल जाते हैं।

आज भी घटे तेल के दाम, पेट्रोल 16 पैसे तो डीजल हुआ इतना सस्ता

जापानी कंपनी को भारत में लॉन्च करने से सरकार से इस वेहिकल को पेटेन्ट करना होगा।इस कार जैसी बाइक को न तो कार की केटेगरी और न ही बाइक की केटेगरी में पेटेन्ट कराया जा सकता है। इसे भारत में लॉन्च करने के लिए कंपनी को भारत सरकार में पेटेशन डाल कर एक अलग केटेगरी बनवानी पड़ेगी। जैसे बजाज ने अपनी क़्वाड्रासाइकिल के लिए किया है। इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसे भारत में लॉन्च होने में 2020 तक का समय लग जाएगा। जहां तक कीमत की बात करें तो यह तक़रीबन 1 लाख रूपए तक में भारत में उतारी जाएगी।

Back to top button