भारतीय रंग में ढली थेरेसा, इंग्लैण्ड की मीडिया में बनी सुर्खियां

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे भारत यात्रा के दौरान बिना जूतों के नजर आईं। वह गांधी स्मृति वन में महात्मा गांधी को श्रृद्धांजलि देने पहुंची थी। गांधी के सम्मान में उन्होंने जूते ही नहीं बल्कि मोजे भी नहीं पहने। ब्रिटिश मीडिया में उनके इस कदम को खबर के तौर पर पेश किया गया। थेरेसा जूतों की शौकीन बताई जाती है और उनके जूतों का कलेक्शन ब्रिटिश मीडिया में खबरें भी बनती रही है।
हालांकि भारतीय पोशाक भी उन्हें पसंद है। 2010 में वह इवेंट के दौरान मे सिल्क की साड़ी और फ्लैट हिल्स में नजर आईं थी। मंगलवार को थेरेसा बैंगलुरु के पास हलासुरु मंदिर में भी सिल्क की साड़ी में नंगे पैर ही गयी थीं। उनका यह लुक बहुत फेमस भी हुआ।
थेरेसा अपने स्टाइल और शूज कलेक्शन के लिए चर्चित रही हैं। उन्हें कई मौकों पर विभिन्न शूज्स और आउटफिट्स में देखा गया है। मे के चीते की खाल जैसे दिखने वाले शू कलेक्शन मीडिया की सुर्खियों में भी रह चुके हैं।





