भारतीय मूल के लियो वराडकर बने आयरलैंड के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री

भारतीय मूल के डॉक्टर 38 वर्षीय लियो वराडकर ने बुधवार को इतिहास रच दिया। वह कैथोलिक बहुल देश आयरलैंड के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इंडा केनी से आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला।
भारतीय मूल के लियो वराडकर बने आयरलैंड के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री
 
वराडकर ने अपने प्रतिद्वंद्वी और हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को 60 फीसदी मतों से हराया था। वराडकर को 57 सांसदों के मत मिले जबकि कोवेनी को 50 मत मिले। वहीं 47 सांसदों ने मतदान नहीं किया था।

ये भी पढ़े: लंदन ग्रेनफेल टावर हुआ खाक: 10वीं मंजिल से एक मां ने अपनी ही बच्ची को फेंका

18 जनवरी 1979 को डबलिन में पैदा हुए वराडकर के पिता अशोक मुंबई से आए एक डॉक्टर थे जिन्होंने आयरिश मूल की नर्स मरियम से शादी की थी। वराडकर ने अपना चुनावी अभियान सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रखा। प्रधानमंत्री बनने के बाद अब उनके सामने आयरलैंड की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना और ब्रेग्जिट के बाद के हालात से निपटने जैसी चुनौतियां होंगी।

 
 
Back to top button