भारतीय मूल की निक्की हेली बन सकती है अमेरिकी की अगली विदेश मंत्री

अमेरिकी सरकार में कैबिनेट पद, खासकर विदेश मंत्री के हाई प्रोफाइल पद पर नियुक्ति को लेकर भारतीय अमेरिकी निक्की हेली के नाम पर विचार किए जाने की खबर है। दक्षिण कैरोलिना में ट्रंप के एक करीबी सहयोगी ने पहले बताया था कि निक्की के नाम पर विदेश मंत्री समेत कैबिनेट के किसी पद के लिए विचार किया जा रहा है।
दक्षिण कैरोलिना के लेफ्टिनेंट गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने ‘द पोस्ट एंड कोरियर’ से कहा, ‘ट्रंप हमारी सरकार में इस प्रकार नई सोच के लोगों को लाना चाहते हैं।’ हालांकि अखबार ने और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। मैकमास्टर प्राइमरी में ट्रंप को सबसे पहले समर्थन देने वालों में शामिल रहे हैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पहले कई बार उनकी तारीफ की है।
वहीं दक्षिण कैरोलिना में इस खबर का स्वागत किया गया है, लेकिन एक राजनीतिक विश्लेषक ने इस प्रकार के प्रस्ताव को लेकर संशय व्यक्त किया है। दक्षिण कैरोलीना में भले ही निक्की को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की खबर से खुशी की लहर हो, लेकिन पॉलिटिकल एक्सपर्ट की राय अलग है।
पॉलिटिकल एक्सपर्ट केंड्रा स्टीवर्ट का कहना है कि विदेश मंत्री के पद के लिए निक्की को अनुभव हासिल करना होगा। ये पद निक्की की एक्सपर्टाइज से थोड़ा अलग है। फॉरेन पॉलिसी और बिजनेस को लेकर उन्हें अभी एक्सपीरियंस लेना बाकी है।
दौड़ में बॉबी जिंदल भी
ट्रम्प कैबिनेट में जगह पाने वालों में बॉबी जिंदल भी शामिल हो गए हैं। बेन कार्सन के ट्रम्प कैबिनेट में शामिल होने से इनकार के बाद लुसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल के नाम पर चर्चा भी तेज हो गई है।
निक्की और भारत का नाता
निमृत निक्की रंधावा हेली का जन्म 20 जनवरी 1972 में दक्षिण कैरालाइना में एक सिख परिवार में हुआ। फिलहाल हेली उसी राज्य की गवर्नर भी हैं। हेली के माता-पिता के पूर्वज अमृतसर से अमेरिका आकर यहां बस गए थे। उनके पति का नाम माइकल हेली है और दो बच्चे भी हैं।





