भारतीय बाजार में Nokia अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.2 जल्द करने वाला है लॉन्च, तभी तो…

Nokia अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.2 भारतीय बाजार में 6 जून को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह अहम जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी कर दी है। यह लॉन्च इवेंट इटली और भारत में एक साथ आयोजित किया जाएगा। Nokia Mobile ने हाल ही में ट्विटर पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कैमरा हाइलाइट किया है। इसकी टैगलाइन लिखा है कि- 6 जून 2019 को चीजों को नई लाइट में देखें #GetAhead. नोकिया की दूसरी पोस्ट में ये खुलासा हुआ है कि, नया फोन स्लीक डिजाइन के साथ आएगा। नोकिया पावर यूजर पर दी गई जानकारी के मुताबिक सिंगल कैमरे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाला फोन Nokia 2.2 हो सकता है।

नोकिया के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट के अनुसार Nokia 6.2 की कीमत Nokia 6.1 के बराबर ही होगी। बता दें कि, Nokia 6.1 भारतीय बाजार में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि Nokia 6.2 कंपनी ने नए स्मार्टफोन Nokia X71 का ही ग्लोबल वेरिएंट है। इसे कुछ हफ्ते पहले ताइवान में पेश किया गया था। Nokia X71 में 48 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इतना ही नहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। यह एंड्रायड 9 Pie पर बेस्ड है, जो कि 3,500 mAh की बैटरी के साथ आएगा।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A80, जानें इसके फीचर्स और खासियत

कंपनी ने Nokia X71 मे 6.39 इंच का FHD+ Pure डिस्प्ले उपलब्ध कराया है। इसका अस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। इसका डिस्प्ले पंच-होल और वर्टिकल कैमरा सेटअप ग्लास बैक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह फोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसके साथ ही इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Back to top button