भाजपा को मिसकॉल से मिले 2 लाख लोगों के सुझाव

लखनऊ. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को BBD यूनिवर्सिटी मे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि 2014 के बाद से देश तेज गति से आगे बढ़ा है जनता ने अपना पूरा समर्थन बीजेपी को दिया है. यूपी के युवा बहुत मेहनती हैं. गंगा-यमुना की कृपा के बाद भी यूपी पीछे है. बीजेपी ही प्रदेश की स्थिति बदल सकती है.भाजपा को मिसकॉल से मिले 2 लाख लोगों के सुझाव

आगे अमित शाह ने कहा कि यूपी पूरे देश की राजनीति तय करती है लेकिन उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हुआ. लोगों की अपेक्षाएं पूरी करनी पड़ेंगी. बीजेपी शासित राज्यों में काम हुआ है. बीजेपी चाहती हैं जो परफार्म करे वही शासन करे. पालीटिक्स-परफार्मेंस के आइडिया को आगे लाना है.  युवाओं से संवाद करके एजेंडा बनाएगी  बीजेपी.  बीजेपी को 2 लाख लोगों ने मिसकॉल से सुझाव दिए है.  ज्यादातर पार्टियां परिवारवाद से जुड़ी है बीजेपी में जातिवाद और परिवारवाद नहीं है. 

हमारे लोकतंत्र की जड़े मजबूत हैं. देश कैसा हो ये आप को तय करना है. पूरा लोकतंत्र जातिवाद से ग्रसित हैं. खदान मामले में एसआईटी का गठन पहला कदम था. नोटबंदी से विपक्षियों के चेहरे मुरझाए हुए है. हम हर गांव में बिजली पहुंचाना चाहते हैं. देवरिया,सोनभद्र,बलिया जाकर गरीबी का एहसास होता है. ऐसी सरकार को उखाड़कर फेकिए.  समस्याएं हल करने के लिए जिगर चाहिए. 

 
Back to top button