भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्षियों पर जमकर बरसे, राहुल गाँधी को दिया चैलेंज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बृहस्पतिवार को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की उत्तर प्रदेश में यह पहली जनसभा था।

जेपी नड्डा ने जहां नागरिकता कानून पर भ्रांतियां दूरी की, वहीं विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उनके निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि 70 साल से अटके काम प्रधानमंत्री मोदी ने आठ महीने में पूरे कर दिए हैं। इससे विपक्ष बौखला गया गया और पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। 

नड्डा ने कहा कि लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई। आजादी के बाद जो निर्णयों हुए, उससे भारत को बहुत नुकसान हुआ। जो काम 70 वर्षों से लटके हुए थे, मोदी सरकार ने उन्हें आठ महीने में पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इससे सीएए पर भ्रम फैला रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारी ने जान पर खेलकर बचाया 3 पिल्लों की जान, तस्वीरें वायरल

राहुल गांधी को दिया चैलेंज

नड्डा ने चैलेंज देते हुए कहा कि सीएए पर राहुल गांधी 10 लाइन बोल दें और बताएं कि उसमें क्या है, तो मैं उन्हें मान जाऊँ। जो लोग कानून जानते नहीं है, उन्हें क्या मालूम होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में उपद्रव हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने निंदा नहीं की, बल्कि हिंसा फैलाने का काम किया। 

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस का नेतृत्व मानसिक दिवालियापन से गुजर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान की भाषा में बयान दिए। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 पर जो बयान दिया था, पाकिस्तान ने उसे संयुक्त राष्ट्र में तकरीर के दौर पेश किया था। 

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योगी ने कहा कि विरोधी दलों की दुकानें बंद हो रही है, इसलिए वो भ्रम फैला रहे हैं। विपक्ष की चिढ़ का कारण है, वो मुद्दे, जिनका समाधान हो गया है। क्योंकि विपक्ष इन मुद्दों को लेकर वोटबैंक बना रहा था, लेकिन मोदी सरकार में उनका समाधान हो गया है।  

योगी ने कहा कि विरोधी दल के नेता 370 अनुच्छेद पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। नागरिकता कानून पर भ्रम फैला रहे हैं। नागरिकता कानून किसी के विरोध में नहीं है। ये नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं है। आप लोग इसकी वास्तविकता को समझें। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजय की अभिव्यक्ति है। यह गौरवशाली क्षण है। हम सब इस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं। यह कानून जनमत के विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून देश में हित में है, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस भ्रम फैला रही है। इन दलों ने फंडिंग देकर प्रदेश में हिंसा फैलाने का काम किया, लेकिन योगी सरकार ने तीन दिन में दंगाई को रोक दिया।  मंच पर पर कैबिनेत मंत्री सुरेश खन्ना, राम नरेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्री संदीप सिंह, चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय, हेमलता दिवाकर, महापौर नवीन जैन सहित जिला भाजपा संगठन के लोग मौजूद रहे

Back to top button