पीएम मोदी ही होंगे यूपी चुनाव का सबसे बड़ा चेहरा! हुआ फाइनल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चुनावी महासंग्राम के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाहिर तौर पर भाजपा के नंबर वन स्टार प्रचारक होंगे।

यूपी चुनाव : पीएम मोदी ही होंगे भाजपा के नंबर वन स्टार प्रचारक

पीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्रियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख चेहरों में शुमार केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, मुख्तार अब्बास नकवी और योगी आदित्यनाथ भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

हालांकि, स्टार प्रचारकों की इस सूची में पार्टी के दो दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ सांसद वरुण गांधी और विनय कटियार का नाम नहीं है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का नाम सूची में है।

वहीं लोजपा नेता और केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान को भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की यह सूची पहले और दूसरे चरण की वोटिंग के लिए भेजी है।

साफ है कि नेताओं के प्रभाव को देखते हुए स्टार प्रचारकों की यह सूची बनाई गई है। आगे के चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में काट-छांट भी होगी। उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने दो मुख्यमंत्रियों को भी उतारने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस सूची में हैं। पार्टी ने दूसरे दल से आए नेताओं को भी इसमें जगह दी है। इसमें प्रमुख चेहरा स्वामी प्रसाद मौर्य का है।

ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारक

नरेंद्र मोदी

अमित शाह

राजनाथ सिंह

नितिन गडकरी

अरुण जेटली

वैंकया नायडू

रामलाल

स्मृति जुबिन ईरानी

ओमप्रकाश माथुर

केशव प्रसाद मौर्य

कलराज मिश्र

उमा भारती

शिवराज सिंह चौहान

वसुंधरा राजे सिंधिया

पीयूष गोयल

महेश शर्मा

योगी आदित्यनाथ

डॉ. संजीव बालियान

रामविलास पासवान

मुख्तार अब्बास नकवी

हेमा मालिनी

जनरल वीके सिंह

साध्वी निरंजन ज्योति

संतोष गंगवार

शिव प्रकाश

सुनील बंसल

राजबीर सिंह

कौशल किशोर

मनोज तिवारी

स्वामी प्रसाद मौर्य

एसपी सिंह बघेल

हुकुम सिंह

डॉ. रामशंकर कठेरिया

रविकांत गर्ग

भूपेंद्र सिंह

बीएल वर्मा

मेनका गांधी

नरेंद्र कश्यप

अवतार सिंह भड़ाना

लोकेश प्रजापति

Back to top button