भव्य जागरण आज, नामचीन गायक होंगे मौजूद

सुलतानपुर, 20 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। श्री शक्ति जागरण समिति द्वारा 14वें भव्य जागरण का आयोजन शिव चौक कुड़वारनाका पर आज आयोजित किया गया है। जागरण में प्रदेश के नामचीन कलाकार व भजन गायक मौजूद होंगे। पिछले वर्षों की भांति इस जागरण में इलाहाबाद की भजन गायिका जूली सिंह, रोमा सरदार, लखनऊ की भजन गायिका व चांदनी सिद्दीकी, बस्ती के गायक पंकज सिंह मॉ का गुणगान करेंगी। कार्यक्रम में वाराणसी के संतूर वादक इस्माइल मौजूद होंगे। कार्यक्रम में मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति समीर खान झांकी गु्रप द्वारा की जाएगी। साथ ही रात्रि 11 बजे 1008 दीपों की महाआरती सम्पन्न करायी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन के पार्सल घर के सामने आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में डा. वीके भगत, विजय वर्मा, भगवान शर्मा, अरविन्द सिन्हा, राजू अग्रवाल, सुरेश, रितिक सिंह आदि का विशेष योगदान है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने दी है।
नीरज तिवारी
 

Back to top button