भविष्य की ऊर्जा के लिए अक्षय ऊर्जा पर जोर दें : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में पहली इंटरनेशनल सोलर एलायंस का उद्घाटन किया, प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली बैठक में कहा कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा पर जोर दिया जाना चाहिए ।
via
प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन भविष्य का ओपेक होगा, भारत का लक्ष्य है कि 2030 तक उसका 40 प्रतिशत बिजली उत्पादन गैर-जीवाश्म ईंधन से हो ताकि हमें भविष्य में उर्जा की कमी न हो ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रीन फ्यूचर के लिए क्लीन एनर्जी का विकल्प तैयार करना है, पिछले 150-200 वर्षों में मानव जाति ने अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए धरती के नीचे दबे संसाधनों पर ही ज्यादा निर्भर रही है, इसका प्रकृति ने लगातार संदेश देकर विरोध किया है हमें जमीन के ऊपर मौजूद ऊर्जा जल, वायु, सूर्य, इनका इस्तेमाल करना होगा, जिससे हमारी बेहतर भविष्य बनाया जा सके ।
अक्षय उर्जा आज दुनिया के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर आया है, तीन वर्षों के भीतर ये संगठन एक ट्रीटी बेस इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन बन चुका है, सवा सौ करोड़ भारतीयों को इस बात की भी खुशी है कि अक्षय उर्जा का हेडक्वार्टर भारत में ही है ।





