‘भगवान विष्णु का अवतार है ये कछुआ’, जंगल में दिखा तो सब रह गए दंग


नैनीताल से टनकपुर जिले तक फैली जैव विविधता से समृद्ध नंधौर घाटी में दुर्लभ किस्म के कछुए थ्री कील्ड लैंड टर्टल मिले हैं। यह पहली बार है जब कुमाऊं के जंगलों में इस तरह के कछुए मिले हैं। इसको लेकर वन महकमा उत्साहित है।
एसडीओ टनकपुर राजेश श्रीवास्तव सोमवार को शारदा नदी के किनारे साल के जंगल में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें कछुए दिखाई दिए। उन्होंने कछुओं को गौर से देखा तो वह दंग रह गए। ये कछुए थ्री कील्ड लैंड टर्टल हैं जो बेहद दुर्लभ प्रजाति के हैं।
जंगल में सर्वे कर ऐसे कछुओं की गणना की जा रही है। इधर, टनकपुर में ही बने एक्विटिक बॉयो डायवर्सिटी कंजर्वेशन सेंटर में ऐसे ही दुर्लभ किस्म के साथ स्थानीय कछुओं के संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है।
नंधौर वैली में दुर्लभ किस्म के कछुए मिले हैं, ये सूची एक में श्रेणीबद्ध हैं। इन कछुओं की देख रेख पर जोर दिया जा रहा है।
– डॉ. चंद्रशेखर सनवाल, प्रभागीय अधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग





