भगवान की तरह यहां पूजते है अपराधियों को लोग, आया सामने चौकाने वाला कारण

ऐसा कोई भी नहीं होगा जिन्हें अपराधियों से दूरी बना कर रहना पसंद नहीं हो। समाज ऐसे लोगों से ना ही कोई रिश्ता रखना चाहता है और ना ही इन्हें अपने घर में आने की इजाजत देता है। लेकिन हमारे इसी समाज में एक ऐसा देश है जो इन अपराधियों की पूजा करता है। यहां के लोग अपराधियों को भगवान के तरह पूजते हैं। आपको यह सब सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच्चाई है।

अमेरिका के वेनेजुएला में लोग अपराधियों की पूजा करते हैं। यहां के लोग इस दुनिया से गुजर चुके अपराधियों की मुर्ति बनाकर उन्हें पूजते हैं। स्पेनिश भाषा में इन अपराधी देवताओं को सैंटोस मैलेंड्रोस कहते हैं। पहले के समय के सभी बदनाम अपराधियों के छोटी-छोटी मुर्तियोंं को एक जगह पर रखा गया है जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आइए जानते हैं आखिर इन अपराधियों की पूजा क्यों की जाती है ?
वेनेजुएला में जनता के बीच इन अपराधियों की छवि रॉबिनहुड वाली रही है। ये सभी अपराधी अमीर लोगों की दौलत लूटकर गरीब लोगों के बीच बांट देते थे। यहां के लोग इन अपराधियों की पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्होंने किसी की किसी की हत्या नहीं की। सिर्फ अमीरों को लूटा और गरीबों पर लुटाया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि मैंलेंड्रो ने अच्छा काम किया है जिसके लिए इन्हें कुछ इनाम दिया जाना चाहिए। अगर इनकी पूजा-अर्चना नहीं की जाएगी तो ये हमसे खफा हो जाएंगें। जिस तरह से हमारे भारत में किसी मन्नत के पूरा होने पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है ठीक उसी तरह वेनेजुएला के सैंटोस मैलेंड्रोज को भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है।





