बढ़े गैस के दाम, बिना सब्सिडी वाले 59 तो सब्सिडी वाले 2.89 रुपए महंगा

नई दिल्ली। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपए बढक़र 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 59 रुपए महंगा हो गया, जो अब 892.50 रुपये का मिलेगा। इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी प्रमुख तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गई है। कंपनी ने बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपए प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी का लगना है। अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जाएगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपए थी।
बिना सब्सिडी वाले 59 तो सब्सिडी वाले 2.89 रुपए महंगा
तेल कंपनियों ने रविवार रात 12 बजे से रसोई गैस के संशोधित मूल्य जारी कर दिए हैं। देहरादून एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि एलपीजी के संशोधित मूल्य गैस एजेंसियों को मिल चुके हैं। अब यह सिलेंडर 56 रुपये की वृद्धि के साथ 892.50 रुपये का मिलेगा। बताया कि इससे उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये से अधिक की सब्सिडी का नुकसान होने का अनुमान है। बताया कि सब्सिडी की वास्तविक स्थिति सोमवार सुबह तक तेल कंपनियां स्पष्ट कर देंगी। इसके अलावा 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में भी 86 रुपये की बढोतरी हुई है। यानि पहले 1463.50 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 1549.50 रुपये का मिलेगा।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से इजाफा, जानिए आज के नए भाव 
The post बढ़े गैस के दाम, बिना सब्सिडी वाले 59 तो सब्सिडी वाले 2.89 रुपए महंगा appeared first on .

Back to top button