बड़ी बहन ने शादी से किया इंकार, तो आशिक ने कर डाला ऐसा कांड!

अपनी बहन के घर आई युवती को गांव का एक युवक दिल दे बैठा। युवती से शादी कराने के लिए उसकी बहन पर दबाव बनाने लगा। बहन ने युवक को बेरोजगार बताते हुए शादी कराने से इंकार दिया। इससे खफा युवक ने ऐसा कांड कर डाला कि पर्दा उठा तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
गांव का एक सजातीय युवक सुनील साहनी रामकैलाश के घर दूध देने जाता था। इस दरम्यान रामकैलाश की साली से उसकी नजदीकी बढ़ गई। सुनील ने रामकैलाश की पत्नी से बहन के साथ शादी कराने का प्रस्ताव रखा। पहले तो उसने हां कर दी, लेकिन पांच रोज पूर्व कैलाश की पत्नी ने युवक को बेरोजगार बताते हुए बहन के साथ शादी कराने से इंकार कर दिया। यह बात उसे नागवार लगी।
बुधवार की शाम रामकैलश का 4 वर्षीय बेटा अंदेश घर से गायब हो गया। देर रात तक घर वालों ने तलाश किया। पता नहीं चला तो पुलिस को अपहरण होने की सूचना दी। इसको लेकर पूरी रात पुलिस परेशान रही और संदेह के आधार पर रिश्तेदारों के घर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह करीब 8 बजे बरठा चौराहा पर अंदेश को अपने कंधे पर पैदल लेकर जा रहे सुनील को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि रामकैलाश की पत्नी अपनी बहन से शादी नहीं करा रही है। इसके चलते बच्चे का अपहरण किया था। इसे बरठा स्थित एक स्कूल में रातभर रखा था। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि गाबय हुए बच्चे को घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवक को घंटों थाने में बैठाए रखा, पर तहरीर नहीं मिलने पर उसे बिना किसी के कार्रवाई छोड़ दिया गया।





