बड़ी खुशखबरी: BSNL यूजर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा, 4 महीने तक फ्री यह सर्विस, जाने कैसे उठाये लाभ?

भारतीय टेलिकॉम ऑपरेटर BSNL देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता कंपनी है और अपने यूजर्स की सुविधा के लिए आए दिन नए प्लान पेश कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ प्लान्स को रिवाइज करके भी लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 6 पैसे प्रति पांच मिनट के हिसाब से शिपिंग कर रही है। वहीं लैंडलाइन से कॉल करने पर यूजर्स को कैशबैक की सुविधा दी जा रही है। इस बीच अब खबर है कि BSNL ब्रॉडबैंड यूजर्स फ्री सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। 

Telecomtalk की रिपोर्ट के अनुसार BSNL के लॉन्ग टर्म ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को मुफ्त सर्विस का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। लेकिन बता दें कि फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस का लाभ केवल 4 महीनों तक ही उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं BSNL के इस ऑफर और बेनिफिट्स के बारे में।

BSNL के इस ऑफर की बात करें तो कंपनी अपने ग्राहकों को 4 महीने की रेंटल छूट दे रही है। हालांकि यह छूट यूजर्स के सब्सक्रिप्शन प्लान पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर जो यूजर्स DSL, BharatFibre, BBoWi-Fi ब्रॉडबैंड प्लान या लैंडलाइन प्लान के 12 महीने के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट करते हैं उन्हें एक महीने की एक्स्ट्रा सर्विस प्राप्त होगी। यानि यूजर्स 12 महीने के बजाय कुछ 13 महीने की सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Republic Day ऑफर: भारी छूट पर मिल रहा है Redmi का यह स्मार्टफ़ोन, जानें टॉप ऑफर्स

वहीं ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स के लिए लॉन्गर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन दिया गया है। जो कि 24 महीने का है और अगर यूजर्स इस प्लान का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें 3 महीने की एक्स्ट्रा सर्विस मिलेगी। इसके बाद आप प्लान का लाभ 24 नहीं बल्कि 27 महीनों तक ले सकते हैं। 

वहीं BSNL यूजर्स 4 महीने की फ्री सर्विस का लाभ उठाने के लिए तीन साल वाले ब्रॉडबैंड प्लान का चयन कर सकते हैं। इस प्लान में 36 महीने की पेमेंट करने के बाद आप कुल 40 महीने की सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप BSNL के इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप 18003451500 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या​ फिर कंपनी की आधिकारिक स्टोर पर जाकर भी इसका लाभ उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button