बड़ी खबर: 26 जनवरी को पीएम मोदी पर हो सकता है बड़ा हमला

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव मेें माओवादियोें के हमले का खतरा मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर माओवादी भी हमला कर सकते हैं, गौरतलब है कि अब तक तो गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रमुख स्थानों और प्रमुख हस्तियोें पर आतंकियों के हमले का खतरा बना रहता था लेकिन इस बार यह खुफिया जानकारी सामने आ रही है कि माओवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों पर हमला कर सकते हैं।
अभी अभी: मोदी को चुनाव आयोग ने दी धमकी, पीएम मोदी न उड़ायें नियमों की धज्जियां!
इतना ही नहीं माओवादी माओवाद प्रभावित राज्य में भी हमला कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सामने आई है कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को माओवादियों की हत्या का जवाबदार बताया गया है। नायडू व उनके पुत्र को लेकर हमले की चेतावनी भी दे दी गई है। ऐसे में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार माओवादी कैडर की मंशा है कि पंजाब या फिर उत्तरप्रदेश में किसे निशाने पर रखा जाए। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि निचले स्तर के माओवादियों को पूर्वी उत्तरप्रदेश में धमाके करवाने का सुझाव दिया गया है। माना जा रहा है कि नक्सलियों की सहायता भी हमले को लेकर ली जा सकती है। गौरतलब है कि कई राज्यों में हमलों की चेतावनी नक्सली और माओवादी पहले भी दे चुके हैं।





