बड़ी खबर: 2019 तक फ्री रसोई गैस देगी सरकार

नोटबंदी के कारण देश की जनता को हुए कष्ट अब ख़त्म होने वाले हैं। खबर है कि मोदी सरकार एलपीजी कनेक्शन के साथ अगले दो साल तक मुफ्त गैस देने जा रही है। नए साल के मौके पर इसका ऐलान होने वाला है।
बड़ी खबर: नोटबंदी पर वित्त मंत्री का ये बड़ा ऐलान, पढ़कर उछल पड़ेंगे
दरअसल, नोटबंदी के दौरान लोगों को हुई दिक्कतों और यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी 30 दिसंबर या 2 जनवरी को लखनऊ रैली में कई बड़ी राहत भरी योजनाओं का पिटारा खोलने वाले हैं।
इसके लिए बीजेपी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इस योजना पर अमल करने के लिए पीएमओ ने उज्जवला योजना पर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। संकेत मिले हैं कि पीएम किसानों के लिए कर्ज माफ़ी की योजना के साथ साथ इस बड़े ऐलान के मूड में हैं।
इसके आलावा सरकार एक तीसरे विकल्प पर भी काम कर रही है जिसमें एक करोड़ छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना है।
राष्ट्रीय राजधानी में स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जनवरी से कैशलेस हो जाएंगे जब ड्राइविंग लाइसेंस, ऑटो परमिट एवं फिटनेस सर्टिफिकेट सहित सभी सेवाओं के लिए डिजिटल माध्यम से शुल्क का भुगतान करने की सुविधा मुहैया होगी। परिवहन विभाग ने अपने जोनल कार्यालयों में प्वांइट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें लगाई हैं और कुछ जगहों पर कैशलेस लेन-देन का ट्रायल रन किया जा रहा है।
लाइवइंडिया.लाइव से साभार…





