बड़ी खबर: मायावती करा सकती हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी की हत्या

लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सुप्रीमों मायावती पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि वो उनकी हत्या भी करा सकती हैं।  बड़ी खबर: मायावती करा सकती हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी की हत्या

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मायवती पर लगाये कई गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि मैंने सच का साथ दिया है इसलिए अब मेरी हत्या भी हो सकती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोप लगाते हुए नसीमुद्दीन नें कहा कि इससे पहले मैं बताना चाहूंगा कि विधानसभा चुनाव के बाद मायावती ने दिल्ली में मुझे बुलाया। मेरे साथ मेरा बेटा अफजल भी था। मायावती ने मुझसे सबसे पहला सवाल यही किया कि मुसलमानों ने बीएसपी को वोट क्यों नहीं दिया? मैंने कहा कि असलियत यह है कि कांग्रेस और सपा गठबंधन से पहले मुसलमान हमारे साथ था लेकिन गठबंधन के बाद मुसलमान कंफ्यूज हुआ और बंट गया। हमें भी उसका वोट मिला लेकिन उतना नहीं।

  यह भी पढ़े: अभी-अभी: पाकिस्तान ने अचानक की गोलीबारी, चारो तरफ मचा हड़कंप

इस पर वह बोलीं कि मैं आपकी बात से सहम​त नहीं हूं। हमने 1993 में सपा से गठबंधन किया तो हमें मुसलमान नहीं मिला। हमने 1996 में कांग्रेस से गठबंधन किया तो हमें मुसलमान नहीं मिला। इसके बाद मायावती ने उलटा सीधा बोलना शुरू कर दिया। मायावती बोलीं मुसलमान गद्दार हैं। दाढ़ी वाले मुसलमानों के लिए कहा कि ये कुत्ते मेरे पास आते थे। इस पर मैंने कहा कि ये गलत है। मैंने कहा कि मैं किसी को मिलाने नहीं लाया।

इसके बाद बैलेंस करने के लिए वह धीरे आवाज में बोलीं तो अपर कास्ट ने, किसी ने वोट नहीं दिया। इसके बाद सभी को आरोपित करने लगीं। इसके बाद उन्होंने 19 अप्रैल को प्रदेश के सभी नेताओं के सामने मेरा नाम लिए बगैर मायावती ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गठबंधन के कारण ऐसा हुआ। इससे मैं सहमत नहीं हूं। उस दौरान उन्होंने मायावती पर कई आरोप लगाया था।

Back to top button